ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

हड़ताली शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू, दो शिक्षक सस्पेंड

PATNA: बिहार के हड़ताली शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर हुई है. आदेश के बाद डीईओ ने इसको लेकर लेटर जारी किया है. जिसमें मो. मुस्तफा आजा

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार के हड़ताली शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर हुई है. आदेश के बाद डीईओ ने इसको लेकर लेटर जारी किया है. जिसमें मो. मुस्तफा आजाद समेत 2 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों शिक्षक पटना जिले के रहने वाले हैं. 

ड्यूटी करने में जताई थी असमर्थता

दोनों शिक्षकों ने मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी करने में असमर्थता जताई थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. जिसके बाद शिक्षकों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. मो. मुस्तफा आजाद ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश है. हमलोग पीछे नहीं हटेंगे. 

हड़ताली शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू, दो शिक्षक सस्पेंड

मैट्रिक परीक्षा के दौरान हड़ताल पर शिक्षक

बिहार में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा हो रही है. इस दौरान ही शिक्षकों के कई संघों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है. हड़ताल से हजारों स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है. यही नहीं कुछ शिक्षक मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.


सरकार ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

हड़ताल पर जाने की घोषणा करने वाले शिक्षकों को सरकार ने 14 फरवरी को चेतावनी दे दी थी. कहा था कि मैट्रिक परीक्षा केंद्रों से गायब और असहयोग करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  सरकार ने यह भी कहा कि ऐसे शिक्षकों की नौकरी भी जाएगी और उनको बर्खास्त करने का निर्देश दिया जाएगा. पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने इसको लेकर सभी डीएम को लिखा पत्र लिखा था. पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.  विभाग ने शिक्षक संघ के नेताओं को भी चेतावनी दी थीऔर कहा था कि ड्यूटी पर आने वाले शिक्षकों को यदि वह डराने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.