ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम, जल्द करेगी चुनाव की तिथि का एलान

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम बिहार दौरे पर पटना पहुंच गई है. आयोग की दो सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है. चुनाव की तैयारियों के लिए होने वाली बैठ

दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम, जल्द करेगी चुनाव की तिथि का एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम बिहार दौरे पर पटना पहुंच गई है. आयोग की दो सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है. चुनाव की तैयारियों के लिए होने वाली बैठकों में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और चन्द्रभूषण कुमार के अलावा आयोग के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. टीम दो दिनों में बिहार के सभी जिलों के डीएम व एसएसपी-एसपी के साथ बैठक करेगी.


बताया जा रहा है कि एक बजे तक मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार के जिलों की बैठक होगी. इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी. वहीं, दोपहर ढाई से पांच बजे पटना में बैठक बुलाई गई है. इसमें पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान और गोपालगंज जिले की तैयारियों की समीक्षा होगी.


दूसरे दिन (मंगलवार) भागलपुर के कलेक्ट्रेट समीक्षा भवन में सुबह नौ से एक बजे बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगडिय़ा, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले की बैठक होगी. दोपहर में 2 बजकर 45 से आयोग बोधगया में गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.


बताया जा रहा है कि टीम के दौरे के बाद चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. फिलहाल टीम सभी जिलों का दौरा करेगी और राज्य में चुनाव को लेकर जो तैयारियां की जा रही हैं उसका जायजा लेगी. 

टैग्स