ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

DM के बॉडीगार्ड की गुंडई, साहेब के सामने हीरो बनने के चक्कर में ड्राइवर को पीटा, देखें वीडियो

BEGUSARAI : डीएम साहेब के बॉडीगार्ड की सरेआम गुंडई का एक मामला सामने आया है. बड़े साहब का बॉडीगार्ड सरेआम सड़क पर गुंडई कर रहा था क्योंकि साहेब गाड़ी में बैठे हुए थे. मामला बेगूस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : डीएम साहेब के बॉडीगार्ड की सरेआम गुंडई का एक मामला सामने आया है. बड़े साहब का बॉडीगार्ड सरेआम सड़क पर गुंडई कर रहा था क्योंकि साहेब गाड़ी में बैठे हुए थे. मामला बेगूसराय जिले का है. जहां जिले के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा सड़क जाम में फंस गए. इस दौरान उनके गार्ड साहब की गाड़ी जाम से निकालने के लिए आम लोगों पर थप्पड़ बरसाने लगे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. 


घटना बेगूसराय जिले के एनएच 31 की है. जहां एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया. इस दौरान बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार अपने स्कॉट के साथ बरौनी की ओर जा रहे थे. हर हर महादेव चौक पर काफी जाम लगा हुआ था. जिसमें डीएम साहेब की गाड़ी फंस गई. बड़े साहेब के बॉडीगार्ड ने गाड़ी को जाम से निकालने के लिए 'ना आव देखा-ना ताव देखा' सीधे सड़क पर गुंडई पर उतर आया. उसने स्कार्पियो के ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया. 




इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें डीएम का बॉडीगार्ड स्कार्पियो के ड्राइवर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. जाम लगने के कारण आम लोग भी काफी परेशान थे. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी. डीएम की गाड़ी के साथ-साथ आम लोगों की भी दर्जनों गाड़ियां सड़क पर रेंग रही थीं. लोग जाम से निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. हालांकि बाद में जैसे-तैसे कर डीएम साहेब की गाड़ी को जाम से निकाला गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता