ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

दिवाली से पहले आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया, ट्रेन में भी सीट फुल

DESK : दिवाली नज़दीक है और कई लोगों के घर दूर हैं। पर्व-त्योहार आते ही ट्रेन और फ्लाइट की सीटें बुक होने लगती है। इस बार भी ट्रेन में रिजर्व्ड टिकट न मिलने से परेशान यात्रियों को फ्

दिवाली से पहले आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया, ट्रेन में भी सीट फुल
First Bihar
3 मिनट

DESK : दिवाली नज़दीक है और कई लोगों के घर दूर हैं। पर्व-त्योहार आते ही ट्रेन और फ्लाइट की सीटें बुक होने लगती है। इस बार भी ट्रेन में रिजर्व्ड टिकट न मिलने से परेशान यात्रियों को फ्लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन फ्लाइट की टिकट का किराया इतना महंगा हो गया है कि आम लोग इसे अफ़्फोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। अब इनलोगों के लिए घर जाना भी मुश्किल सा हो गया है। दिल्ली से पटना के बीच फ्लाइट टिकट की बात करें तो 22 अक्टूबर को इंडिगो में 15 हजार का टिकट है। वहीं, मुंबई रूट पर 20 हजार के पार टिकट का दाम है। 




आपको बता दें, 24 अक्टूबर को दीपावली है और 6 दिन बाद ही छठ का पहला अर्घ्य भी। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग जल्द से जल्द टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, 22 अक्टूबर को दिल्ली से पटना आने वाली सभी फ्लाइट का किराया 11 हजार के पार है। विस्तार में टिकट की बात करें तो ये 11 हजार 940 रुपये का है। एयर इंडिया के दिल्ली-पटना विमान में 12 हजार 885 रुपये, जबकि19 अक्टूबर को दिल्ली से पटना रूट पर 6500 से 7500 किराया है। आम तौर पर इस रुट का किराया 5,000  से लेकर 6,000 तक ही होता है, लेकिन त्यौहार आते ही टिकट की महंगाई दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है। 



दिल्ली-पटना रूट


(सामान्य दिनों में किराया 5 हजार के आसपास)


22 अक्टूबर अधिकतम किराया 14,249


न्यूनतम किराया 11,940


21 अक्टूबर अधिकतम 18,343


20 अक्टूबर अधिकतम 14,249


बेंगलुरु-पटना रूट


(सामान्य दिनों में किराया 7 से 8 हजार के बीच)


22 अक्टूबर अधिकतम किराया 22,699 न्यूनतम किराया 15,989


21 अक्टूबर अधिकतम किराया 16,259


20 अक्टूबर अधिकतम किराया 13,472


● मुंबई से आने के लिए देना होगा 18 से 22 हजार तक


● 19 अक्टूबरको दिल्ली पटना रूट पर किराया करीब 7500


मुंबई-पटना रूट


(सामान्य दिनों में किराया साढ़े सात हजार के आसपास)


22 अक्टूबर अधिकतम किराया 21,588


न्यूनतम किराया 18,333


21 अक्टूबर अधिकतम किराया 18,333


20 अक्टूबर अधिकतम 13,818


हर रूट पर किराये में भारी उछाल