ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

दिनदहाड़े 3 व्यवसायियों से 3.64 लाख की लूट, हथियारबंद 6 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MADHEPURA: बाइक सवार 6 अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर 3 व्यवसायियों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। तीनों व्यवसायियों से तीन लाख

दिनदहाड़े 3 व्यवसायियों से 3.64 लाख की लूट, हथियारबंद 6 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बाइक सवार 6 अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर 3 व्यवसायियों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। तीनों व्यवसायियों से तीन लाख 64 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान जब व्यवसायियों ने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढावे गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 मवेशी कारोबारी पिकअप वैन पर सवार होकर कटिहार से सिहेश्वर हाट जा रहे थे। मवेशी खरीदने के लिए साथ में कैश लेकर हाट के लिए निकले थे। इसकी भनक हथियारबंद 6 अपराधियों को लग गयी। फिर क्या था बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप वैन को ओवरटेक कर रुकवाया और तीनों व्यवसायियों से तीन लाख 64 हजार रुपया कैश लूट लिये। जब व्यवसायियों ने लूट का विरोध किया तब बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे एक व्यवसायी घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।