ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

बाढ़ में भी नहीं रुकी बारात: गंगा पार कर नाव से दुल्हन लाया देवमुनी, बना ‘रियल दिलवाला’

भागलपुर के देवमुनी कुमार ने बाढ़ की लहरों को मात देकर नाव से गंगा पार कर मनिहारी घाट से अपनी दुल्हन को विदा कराया। यह शादी मोहब्बत, हिम्मत और जज्बे की मिसाल बन गई।

Bihar
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे…" ये सिर्फ फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि हकीकत बन गया पीरपैंती के देवमुनी कुमार के लिए, जिन्होंने गंगा की उफनती लहरों को चीरते हुए अपनी दुल्हन बंदना कुमारी को बारात लेकर ब्याह कर ही लिया। और बुधवार को  05 बाजे नाव से मनिहारी घाट से अपने दुल्हन को लेकर भागलपुर के लिए रवाना हो गया।


भागलपुर और कटिहार जिलों के बीच बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। मनिहारी-साहेबगंज जहाज सेवा बंद, रास्ते जलमग्न और सड़कें क्षतिग्रस्त। लेकिन देवमुनी ने हार नहीं मानी। पैदल चले, ई-रिक्शा लिया और फिर नाव से जान हथेली पर रखकर गंगा पार की। गांववालों की आंखें तब भर आईं, जब तेज लहरों के बीच सज-धजकर बारात नाव से उतरी।


चौधरी टोला में जब ढोल-नगाड़ों और तालियों के बीच देवमुनी ने सात फेरे लिए, तो हर किसी ने कहा – "ये कोई आम शादी नहीं, ये हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल है।"बाढ़ में भी रुकी नहीं ये बारात, क्योंकि असली दिलवाले कभी हार नहीं मानते। देवमुनी की ये शादी साबित करती है – जब इरादा सच्चा हो, तो नाव भी डोली बन जाती है।

टैग्स