ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

धीरेन्द्र शास्त्री के बाद अब जया किशोरी आएगी पटना, तय हुए टिकट के दाम; जानें क्या है पूरा शेड्यूल

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र के बिहार आगमन के बाद अब कथावाचक जया किशोरी आ रही है। जया किशोरी के अगले महीने पटना आ रही है। इनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू

धीरेन्द्र शास्त्री के बाद अब जया किशोरी आएगी पटना, तय हुए टिकट के दाम; जानें क्या है पूरा शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र के बिहार आगमन के बाद अब कथावाचक जया किशोरी आ रही है। जया किशोरी के अगले महीने पटना आ रही है। इनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आ रही है। उनके पूरे शेड्यूल को लेकर बताया जा रहा है कि, फिलहाल उनका कार्यक्रम 1 दिन का ही है। लेकिन यह बढ़ भी सकता है।


दरअसल, जया किशोरी का कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगा। जहां कथा के साथ साथ उनके द्वारा संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा। इनके कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। समय आने पर सारी चीजें विस्तार से बताया जाएगी। वहीं, अगर जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के टिकट के दाम की बात करें तो इन टिकट के दाम 600 से शुरू होकर 10000 रुपए तक जा रहा है।


वहीं, जया किशोरी एक  कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो आज पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज उनके भजन और कथाएं हर कोई सुनता है। उनके वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब उनकी तरह ही एक और लड़की उनके पदचिन्हों पर चलने लगी है। उनके नाम की चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। 


आपको बताते चलें कि, जया  किशोरी कक्षा 12वीं में पढ़ती हैं और उन्होंने बिना किसी भागवत की पढ़ाई के कथावाचन शुरू किया है। देखते ही देखते अब उनकी कथाएं और भजन सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।यह मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली हैं, जिनका नाम पलक किशोरी है. ये केवल 17 साल की हैं, जो बहुत ही कम उम्र में एक कथावाचक बन गई हैं।