ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: क्वॉरेंटाइन सेंटर के खाना में मिला बिच्छू, चार प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ी

DARBHANGA: बिहार के क्वॉरेंटाइन सेंटर में बदहाली एक बार फिर दिखी है. इस बार खाने में बिच्छू मिला है. जिसके खाने के बाद चार प्रवासी मजदूर के उल्टी होने से तबीयत खराब हो गई है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के क्वॉरेंटाइन सेंटर में बदहाली एक बार फिर दिखी है. इस बार खाने में बिच्छू मिला है. जिसके खाने के बाद चार प्रवासी मजदूर के उल्टी होने से तबीयत खराब हो गई है. यह मामला दरभंगा के बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सेंटर का है. 

बताया जा रहा है कि जो खाने की सब्जी बनी थी उसमें ही बिच्छू मिला है. जिसके बाद दीपक पासवान, प्रकाश यादव, राजेश यादव और प्रमोद पासवान नाम के प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है. दोहपर में खाने में चावल,दाल और सब्जी बना था. मनोज यादव के खाने में सब्जी मिले बिच्छू मिला से पूरे क्वॉरेंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया. 

प्रवासी मजदूरों ने खाने का किया विरोध

इसकी जैसे ही सूचना क्वॉरेंटाइन सेंटर के बाकी प्रवासी मजदूरों को लगी तो वह हंगामा करने लगे और खाना खाने से इंकार कर दिया. इसकी जानकारी सीओ अजीत कुमार झा को मिली तो वह पहुंचे रसोईये और व्यवस्थापक को फटकार लगाई.आनन फानन में चिकित्सा प्रभारी डॉ. एनके लाल ने पहुंचे और तबीयत खराब प्रवासी मजदूरों को दवा दी. उन्होंने कहा कि बिच्छू के नाम सुनकर उल्टी हुई है, सभी ठीक है.

टैग्स