ब्रेकिंग
दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

बाढ़ पीड़ितों ने सीओ के साथ की हाथापाई, पुलिस ने की फायरिंग तो ग्रामीणों ने किया पथराव, CO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

PATNA. राहत आपदा की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ित सड़क जाम कर रहे थे. इस दौरान जाम हटाने के लिए सीओ पहुंचे. नाराज पीड़ित उनके साथ हाथापाई करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA. राहत आपदा की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ित सड़क जाम कर रहे थे. इस दौरान जाम हटाने के लिए सीओ पहुंचे. नाराज पीड़ित उनके साथ हाथापाई करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी. भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना पटना के धनरूआ की है.

फायरिंग से भड़के लोग

पुलिस की फायरिंग के बाद बाढ़ पीड़ित भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. धनरूआ के देवधा गांव में दरधा नदी में आए बाढ़ के कारण गांव जलमग्न है. राहत को लेकर पीड़ित सड़क जाम कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने फायरिंग कर पीड़ितों का और गुस्सा बढ़ा दिया. पुलिस फायरिंग की सूचना मिलने के बाद और 5 गांवों के लोग पहुंच गए जिसके बाद हंगामा बढ़ता गया.  

ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

फायरिंग से भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें पुलिस और सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव से सीओ समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. वही, पुलिस के लाठीचार्ज में कई बाढ़ पीड़ित भी घायल हो गए है.