ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

धनरूआ में दो फरार अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 533/25 के दो फरार अभियुक्तों के घरों पर BNS की गंभीर धाराओं के तहत इश्तेहार चिपकाया। दोनों आरोपियों को निर्धारित समय में थाने में हाजिर होने का निर्देश।

बिहार
लोगों से सहयोग की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र से फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन वो हाथ नहीं आया तब दोनों घर पर इश्तेहार चिपकाए हैं। यह कार्रवाई कांड संख्या 533/25 में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले के संदर्भ में की गई है।


धनरूआ थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी कालेश्वर शर्मा के पुत्र कौशलेंद्र उर्फ संजय और स्व. बहादुर शर्मा के बेटे कौशल शर्मा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। ये दोनों पुलिस की फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की लेकिन हाथ नहीं आए। अब इनके घर पर इश्तेहार लगाया गया है, यदि फिर भी ये उपस्थित नहीं होते हैं तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 


पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत यह इश्तेहार जारी करते हुए दोनों अभियुक्तों को निर्धारित समयावधि में थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इश्तेहार में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि वे निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


मामला BNS की धारा 126(2), 115(2), 109(1) और 3(5) जैसी गंभीर धाराओं के अंतर्गत दर्ज है। पुलिस दोनों फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी यह अपील की है कि यदि इनके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी मिले तो तुरंत धनरूआ थाने को सूचित करें। दोनों की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।