ब्रेकिंग
एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बोले- ऐसा ही रहा तो छोड़ दूंगा नौकरी, लालू-राबड़ी को भी किया याद

PATNA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गोपालगंज मामले पर अपनी सफाई दी है। डीजीपी ने यहां तक कह डाला कि अगर ऐसा ही रहा तो नौकरी छोड़ दूंगा। गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ किया कि मै

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गोपालगंज मामले पर अपनी सफाई दी है। डीजीपी ने यहां तक कह डाला कि अगर ऐसा ही रहा तो नौकरी छोड़ दूंगा। गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ किया कि मैने आज तक जात-पात के नाम पर किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज सोशल मीडिया पर लाइव हुए और उन्होनें गोपालगंज मामले पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वे राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाये गये आरोपों से खासे आहत दिखे। उन्होनें कहा कि मैं 35 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं। दस जिलों में एसपी और 20 जिलों में बतौर आईजी-डीआईजी काम किया है लेकिन आज तक मुझ जात दल मजहब संप्रदाय के नाम पर कभी भेदभाव करने का आरोप नहीं लगा।


डीजीपी ने कहा कि मैनें अपनी नौकरी के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ भी काम किया है और सीएम नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है। हर वक्त मैनें पूरी इमानदारी से अपनी ड्यूटी निभायी है। सैकड़ों बार अपनी जान जोखिम में डालकर सांप्रदायिक झगड़ों को सुलझाया है। बिहार में मैने अब तक कई चुनाव करवाए हैं लेकिन इस दौरान मेरे उपर किसी पार्टी विशेष को मदद पहुंचाने या फिर किसी जात-जमात की मदद करने का भी कोई आरोप नहीं लगा है।


गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे कुछ लोगों को गलत सूचना देकर बरगलाया जा रहा है। जो लोग भी ये सूचना उन तक पहुंचा रहे हैं वे कभी उनके शुभचिंतक नहीं हो सकते। उन्होनें कहा कि सतीश पांडेय और निश्चित तौर पर अपराधी हैं। सतीश पांडेय के खिलाफ अब तक 45 केस दर्ज हुए हैं जिसमे चोरी से लेकर हत्या तक के गंभीर मामले हैं। वहीं मुकेश पांडेय पर भी कई केस हैं लेकिन विधायक पप्पू पांडेय पर अब तक कोई आपराधिक मामला नहीं है। पुलिस गोपालगंज मामले का अनुसंधान कर रही है।


उन्होनें बताया कि गोपालगंज मामले में ट्रिपल मर्डर केस में तो तीन लोगों की हत्या तो हुई ही लेकिन इसके एक दिन बाद ही एक दूसरे मामले में दो लोगों की हत्या कर दी गयी। जिसे इस हत्या के प्रतिशोध के तौर पर अंजाम देने की बात सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर कांड में जहां पीड़ित पक्ष जयप्रकाश चौधरी की तरफ से सतीश पांडेय, मुकेश पांडेय और विधायक पप्पू पांडेय पर केस किया गया तो ठीक इसके विपरीत दूसरे मामले में सतीष पांडेय के आदमी मारे गये जिसमें जयप्रकाश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों पक्षों को लेकर पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है। पुलिस पूरे मामले में एक्टिव हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 




टैग्स