ब्रेकिंग
प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत

दिल्ली से पटना आया युवक निकला पॉजिटिव, विमान से साथ आये 120 लोग क्वारंटाइन होंगे

PATNA : दिल्ली से पटना पहुंचे एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। यह युवक 27 मई को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचा था। युवक के कोरोना पॉ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दिल्ली से पटना पहुंचे एक युवक के कोरोना पॉजिटिव  पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। यह युवक 27 मई को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचा था। युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसके साथ विमान से आए 120 यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही साथ एयर इंडिया के पायलट, को पायलट और एयर होस्टेस भी क्वारंटाइन किए गए हैं। हालांकि 27 मई को पटना पहुंचने पर इस युवक की स्क्रीनिंग की गई थी लेकिन वह संदिग्ध नहीं पाया गया था। 


पटना सिटी का रहने वाला है यह युवक के एयरपोर्ट से सीधे अपने घर पहुंचा था। युवक पटना एयरपोर्ट से ऑटो लेकर अपने घर पहुंचा था। 30 मई को सर्दी खांसी की शिकायत होने के बाद वह खुद एनएमसीएच पहुंच गया। बाद में उसका टेस्ट सैंपल लिया गया और रविवार की शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 


विमान में उसके साथ सफर करने वाले अब सभी यात्रियों को सेल्फ क्वारंटाइन में जाने को कहा जा रहा है। यात्रियों की पूरी लिस्ट निकाली गई है और उनके साथ-साथ पायलट, को पायलट और एयर होस्टेस को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब लोगों को यह लगने लगा है कि फ्लाइट का सफर कोरोना काल में आसान नहीं है।

टैग्स