ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली नहीं सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से लौटे हैं बिहारी, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिहारी वापस अपने घर लौट आए हैं.इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से लोग वापस आए हैं. दिल्ली,केरल, कर्नाटक, गु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिहारी वापस अपने घर लौट आए हैं.इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से लोग वापस आए हैं.  दिल्ली,केरल, कर्नाटक, गुजरात सहित अन्य कई राज्यों से काफी संख्या में आए बिहारियों में से सबसे ज्यादा तादाद महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की है.


बता देंं कि भारत में कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका माना जा रहा है. लॉकडाउन होने के बाद वहां से पांच स्पेशल ट्रेनों में भरकर लोग बिहार वापस आए थें. उस दौरान सोशल डिटेंसिंग का भी कोई ख्याल नहीं रखा गया था. जिसके बाद श्रम संसाधन  मंत्रालय ने अपने आंकलन में पाया कि सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से लोग वापस लौटे हैं और  वहां कोरोना का कहर सबसे अधिक है. इसलिए वहां से लौटे लोगों को पहले जांच की जरुरत है. 

महाराष्ट्र के बाद केरल के लोगों पर नजर रखी जाएगी. जिसे लेकर मंत्रालय ने सभी जिले के डिएम  को पत्र लिखकर इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. जरुरत के अनुसार इस काम में आपदा प्रबंधन और पुलिस की भी सहायता ली जाएगी.  


टैग्स