ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

दिवाली-छठ पर घर लौट रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 11 घायल

Diwali Chhath News: दिवाली और छठ मनाने बिहार लौट रहे यात्रियों की बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल.

दिवाली-छठ पर घर लौट रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 11 घायल
Ramakant kumar
4 मिनट

Diwali Chhath News: दिवाली और छठ पर अपने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही यात्रियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण हादसे का शिकार हो गई. शनिवार तड़के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, बस में सवार ज्यादातर यात्री दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं और दिवाली व छठ पूजा मनाने के लिए मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शनिवार सुबह करीब तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बस हादसे का शिकार हो गई.


ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराई बस

बताया जा रहा है कि बस का चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान बस के बाएं हिस्से की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा टूटकर बिखर गया.


हादसे के वक्त बस के दरवाजे के पास भी कई यात्री खड़े थे. बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को तमकुहीराज में उतरना था, इसलिए वे अपना सामान लेकर दरवाजे के पास पहुंच गए थे. इसी दौरान बस ट्रक की चपेट में आ गई.


शीशा टूटने से सड़क पर गिरे यात्री

टक्कर के बाद बस का अगला शीशा टूट गया. बताया जा रहा है कि आगे बैठे कुछ यात्री शीशा टूटने के बाद सड़क पर गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद में जुट गए.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची और एक युवक को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान करने और तलाश में जुटी है. दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


दिवाली-छठ पर घर लौट रहे थे यात्री

बस में सवार ज्यादातर लोग दिल्ली में काम करते हैं और त्योहार मनाने के लिए बिहार लौट रहे थे. किसी को दिवाली पर परिवार के साथ खुशियां बांटनी थीं तो कोई छठ पूजा में अपने घर पहुंचने की तैयारी में था. लेकिन कुशीनगर में हुए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. दो यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.