ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, 20 चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे; दिल्ली-गुरुग्राम के लिए सस्ती बस सेवा

Bihar News: बिहार के गया और बोधगया में जल्द 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 20 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। वहीं, गया से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है, जिसमें यात्रियों को किराये में 923 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार में प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी पहल तेज कर दी है। गया जिले के बोधगया सहित अन्य प्रखंडों में जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए 20 चार्जिंग प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में 10 स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है, जबकि दूसरे चरण में 10 अन्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।




बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे। एक निजी होटल में ठहरने के दौरान उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को लेकर विभागीय स्तर पर काम चल रहा है। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को कम किराये में आरामदायक और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी।




मंत्री ने कहा कि प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। गया और बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल हैं, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।




इधर, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने गया से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। गया के डीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि निगम की सब्सिडियरी के माध्यम से संचालित बसें गया सरकारी बस स्टैंड से खुलेंगी। दिल्ली के आनंद विहार और निजामुद्दीन के लिए 10 बसें, जबकि गुरुग्राम के लिए दो बसों का परिचालन किया जा रहा है।




बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. राजकुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए बस किराये में सब्सिडी दी जा रही है। यह सुविधा 5 से 20 नवंबर तक लागू है। गया से दिल्ली के लिए एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 1,907 रुपये है, जिसे सब्सिडी के बाद घटाकर 1,272 रुपये कर दिया गया है। इस तरह यात्रियों को 635 रुपये की बचत हो रही है। वहीं, एसी स्लीपर बस का वास्तविक किराया 2,784 रुपये है, जो सब्सिडी के बाद 1,861 रुपये में उपलब्ध है। इस श्रेणी में यात्रियों को 923 रुपये की छूट मिल रही है।




गया से गुरुग्राम के लिए भी बस किराये में सब्सिडी दी जा रही है। एसी नॉन-सीटर बस का वास्तविक किराया 1,629 रुपये है, जिसे घटाकर 1,184 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 1,991 रुपये है, जो सब्सिडी के बाद 1,321 रुपये में उपलब्ध है। इस तरह यात्रियों को 670 रुपये की बचत हो रही है। परिवहन विभाग की इन पहलों से एक ओर गया-बोधगया में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर दीपावली और छठ के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को भी सस्ते और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता