ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत पांच माह की मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला और उसकी पांच माह की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद परिवार...

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत पांच माह की मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के किशनगंज में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और उसकी पांच माह की मासूम बेटी की मौत हो गई. हादसे में बच्ची के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना जिला मुख्यालय से सटे टेउसा पंचायत के ठऔआ पाड़ा झारबाड़ी गांव के पास हुई. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.


मृतकों की पहचान टेउसा पंचायत के टेउसा पूरब टोला निवासी जुबेर आलम की पत्नी सगुफ्ता प्रवीण (28) और उनकी पांच माह की बेटी मारिया खातून के रूप में हुई है. हादसे में जुबेर आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


दो बाइकों की टक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम ठऔआ पाड़ा झारबाड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सगुफ्ता प्रवीण और उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरो शिराज और ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली.


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक कमरुल हुदा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. विधायक ने कहा कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ. दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं.


वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में महिला और उसकी पांच माह की बेटी की मौत हो गई है, जबकि बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हैं.


हादसे के बाद परिजनों ने मां और बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. परिवार की ओर से बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की भी इच्छा नहीं जताई गई. मृतका के ससुर नजीर हुसैन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है.


इस हादसे में मां और पांच माह की बेटी को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल जुबेर आलम का अस्पताल में इलाज चल रहा है.