ब्रेकिंग
Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦Bihar News : बिहार की पंचायतों में अब 5 नहीं 20 किलोवाट के लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला; अधिकारियों को दिए 3 बड़े निर्देश✦Bihar School : बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों पर बरसेगा 372 करोड़ का खजाना! अब टूटे शौचालय, टपकती छत और पानी की किल्लत से मिलेगी मुक्ति✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦Bihar News : बिहार की पंचायतों में अब 5 नहीं 20 किलोवाट के लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला; अधिकारियों को दिए 3 बड़े निर्देश✦Bihar School : बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों पर बरसेगा 372 करोड़ का खजाना! अब टूटे शौचालय, टपकती छत और पानी की किल्लत से मिलेगी मुक्ति✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...

भोज खाकर लौट रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: बिहार के सिवान में भोज खाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में एक भाई की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आखिर किस वजह से दोनों भाइयों को निशाना बनाया गया?...

भोज खाकर लौट रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सिवान में भोज खाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव का है. मृतक की पहचान गांव के रहने वाले विजय यादव के पुत्र करण यादव के रूप में हुई है. वहीं, हमले में उसका सगा भाई अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हुआ है. फिलहाल दोनों भाइयों पर हमले की वजह सामने नहीं आई है.


भोज खाकर लौट रहे थे दोनों भाई

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम करण यादव और उसका भाई अर्जुन यादव गांव में ही एक भोज में शामिल होने गए थे. भोज खाने के बाद दोनों भाई घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव में ही कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद करण यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अर्जुन यादव की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.


घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है और हमले में शामिल आरोपित फरार बताए जा रहे.