ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद LNJP हॉस्पिटल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और जांच के आदेश दिए।

बिहार
दिल्ली में धमाका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

Delhi Blast : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम में खड़ी हरियाणा नंबर i10 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों से मिलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। 


घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से स्थिति की समीक्षा की।


धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गईं और इलाके में दहशत फैल गई. .धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया. आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके.


दिल्ली धमाके में अभी तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, वही दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर- 1 के पास की है जहां एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और पास में लगी अन्य वाहन भी चपेट में आ गये। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 24 लोगों के घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां लगी स्ट्रीट लाइट्स भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस धमाके के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली और यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। NIA और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। वही दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलछा ने अमित शाह को फोन कर घटना की जानकारी दी। 


इस पूरी घटना पर गृह मंत्रालय नजर बना रखी है। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दिल्ली में धमाके के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है। 


बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार 11 नवंबर को है, इधर चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में धमाका हो गया। गाड़ी में ब्लास्ट होने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी के चीफ से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस धमाके के बाद मुंबई और यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी है।