ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकान

बिहार के डेहरी में एक ज्वेलरी दुकानदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना नहीं खरीदने के आह्वान के विरोध में अपने शोरूम के सामने चाय-पकौड़े की दुकान खोल दी। स्वर्णकार समाज में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: डेहरी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक आभूषण कारोबारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना नहीं खरीदने के आह्वान का विरोध अनोखे अंदाज में किया। सर्राफा कारोबारी ने अपने ज्वेलरी शॉप के सामने ही चाय और पकौड़े की दुकान खोल दी। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि कल तक सोना चांदी बेचने वाला सेठ आज पकौड़ा चाय बेचने लगा। 


पाली रोड स्थित प्रसिद्ध आभूषण दुकान श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सच्चिदानंद प्रसाद ने विधिवत चाय-पकौड़े के स्टॉल का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि उद्घाटन समारोह में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी को भी आमंत्रित किया गया।


सच्चिदानंद प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों ने सोना-चांदी खरीदना लगभग बंद कर दिया है, जिससे ज्वेलरी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की कमी के कारण अब व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है और रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उनके यहां काम करने वाले स्टाफ को अब वो वेतन वो कहां से देंगे। दुकान का किराया और बिजली बिल कहां से देंगे। दुकान पर एक भी कस्टमर नहीं आने से सच्चिदानंद काफी परेशान हैं। 


उन्होंने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजबूरी में चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाना पड़ा। उनका कहना है कि अब यही सहारा बचा है, इसलिए उन्होंने अपने ज्वेलरी शोरूम के सामने ही नाश्ते की दुकान शुरू की है। दरअसल, वैश्विक आर्थिक मंदी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी। इसी को लेकर स्वर्णकार समाज में नाराजगी देखी जा रही है और कई जगह अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानसोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकान

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता