ब्रेकिंग
पटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री

Bihar Crime News : घरवालों ने किया किया शादी से इनकार तो प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की और एक लड़के का शव बरामद किया गया है। यह दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़ा बताये जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने

Bihar Crime News :
Bihar Crime News :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की और एक लड़के का शव बरामद किया गया है। यह दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़ा बताये जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी- प्रेमिका का शव बरामद किया गया है। ऐसी चर्चा है कि इन दोनों के माता-पीता इनके रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे। इसके बाद खोड़ा गांव के इस प्रेमी युगल ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अब  गांव के आम बगीचे में दोनों के शव मिले हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया है। 


बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन अंतरजातीय होने के कारण दोनों के घर वाले इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। इससे मायूस होकर दोनों ने साथ जीने का सपना छोड़कर साथ मरने की कसम खा लियाा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आम के पेड़ पर लटक रहे प्रेमी युगल के शवों को नीचे उतारा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। 


इधर,इस पूरी घटना को लेकर चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम गई तो आम के पेड़ पर दोनों को लटकते देखा। प्रथम दृष्टया दोनों नाबालिग लग रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन, ऐसा नहीं होने पर दोनों आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि दोनों के घर वालों से पूछताछ चल रही है। दोनों खोड़ा गांव के रहने वाले थे। दोनों की उम्र 15 से 17 साल के बीच की है।