ब्रेकिंग
सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी

SARAN NEWS: दशहरा जुलूस के दौरान पागल हाथी ने मचाया तांडव, कार को कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

SARAN: छपरा के एकमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दशहरा जुलूस में शामिल एक हाथी ने अचानक तांडव मचाना शुरू कर दिया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प

SARAN NEWS: दशहरा जुलूस के दौरान पागल हाथी ने मचाया तांडव, कार को कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा के एकमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दशहरा जुलूस में शामिल एक हाथी ने अचानक तांडव मचाना शुरू कर दिया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पागल हाथी ने एक कार को इस तरह से उठाकर पटका मानो माचिस की तिल्ली हो। 


हाथी ने कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कार सवार किसी तरह गाड़ी से निकलकर भागा जिसके बाद उसकी जान बच गयी। हाथी ने कार को कुचलने की कोशिश करने लगा लेकिन हाथी के मालिक ने किसी तरह उसे काबू में किया और उसे जुलूस से निकालकर दूर ले जाया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 


बता दें कि हाथी पर कुल चार लोग बैठे हुए थे। सबसे हैरानी की तो बात यह है कि पागल हाथी पर दो बच्चा भी बैठा हुआ था। पागल हाथी की करतूत वहां मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 

टैग्स