ब्रेकिंग
Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप

दारू पियोगे तो मरोगे.. नीतीश ने पुलिसिया एक्शन को सही बताते हुए कहा.. महिला है तो घुसकर चेकिंग नहीं करेगा?

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबियों से व्यक्तिगत एलर्जी है. मुख्यमंत्री ने आज नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में जिस अंदाज के साथ शराबियों और शराबबंदी पर अपनी बात रखी उससे यह

दारू पियोगे तो मरोगे.. नीतीश ने पुलिसिया एक्शन को सही बताते हुए कहा.. महिला है तो घुसकर चेकिंग नहीं करेगा?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबियों से व्यक्तिगत एलर्जी है. मुख्यमंत्री ने आज नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में जिस अंदाज के साथ शराबियों और शराबबंदी पर अपनी बात रखी उससे यह बात साफ हो गई है.

नीतीश कुमार ने कहा कि वह पढ़ाई के दिनों से ही जिस तरह शराबियों को देखते रहे उन्होंने उसी वक्त तय किया था कि जब कभी मौका मिलेगा तो वह किसी को पीने नहीं देंगे. विदेशी शराब बेहद बुरी चीज है और वह पढ़ाई के दौर से ही इसकी नकारात्मकता को समझ चुके थे. यही वजह है कि उन्होंने मौका मिलने के बाद शराब बंदी का फैसला किया. नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस की तरफ से लिए जा रहे एक्शन को सही ठहराया. नीतीश कुमार ने पटना में दुल्हन के कमरे के अंदर पुलिस की चेकिंग पर सवाल खड़े करने वालों को अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई गड़बड़ करेगा तो चेकिंग जरूर होगी महिला है तो चेकिंग नहीं होगी ऐसा नहीं होगा.


जहरीली शराब से बिहार में मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर करने की बजाय नीतीश कुमार में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज बिहार में जो लोग भी कहीं से शराब लेकर पी रहे हैं उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए शराब बंदी के बाद जो कुछ भी मिलेगा वह गड़बड़ होगा. गड़बड़ सामान पीने वालों की मौत भी होगी इसलिए अगर शराब पियोगे तो मरोगे



टैग्स