ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

दरभंगा स्टेशन पर ब्लास्ट से अफरा-तफरी, सिकंदराबाद से आये पार्सल में हुआ धमाका

DARBHANGA : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना हुई है। ब्लास्ट के बाद दरभंगा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट प्लेटफार्म पर रखे एक

दरभंगा स्टेशन पर ब्लास्ट से अफरा-तफरी, सिकंदराबाद से आये पार्सल में हुआ धमाका
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना हुई है। ब्लास्ट के बाद दरभंगा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट प्लेटफार्म पर रखे एक पार्सल में हुआ है। घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म पर कपड़े का एक पार्सल रखा हुआ था जिसमें अचानक से धमाका हुआ। इसके बाद कपड़े के बंडल में आग लग गई। 


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ब्लास्ट की खबर मिलने के साथ तुरंत ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में रेल के DYSP नवीन कुमार मिश्रा दरभंगा स्टेशन पहुंचे और फिर छानबीन का सिलसिला शुरू हुआ।  कपड़े के पार्सल वाले पैकेट की जब जांच शुरू की गई तो उसमें एक छोटी सी शीशी का डब्बा भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी में कोई ऐसा लिक्विड रखा हुआ था जिसके कारण ब्लास्ट हुआ। 


ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुई और पार्सल में आखिर ऐसा क्या था इसको लेकर छानबीन जारी है। यह पार्सल दरभंगा के मोहम्मद सूफियाना के नाम से आया हुआ था लेकिन जिस व्यक्ति के नाम से पार्सल आया उसका पूरा पता पार्सल पर लिखा हुआ नहीं है। खास बात यह है कि जिस शख्स के नाम से पार्सल आया उसने इसे रिसीव करने की पहल नहीं की थी। इसके बाद इस मामले में कोई बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेने वाली है ताकि ब्लास्ट के असल कारणों की जानकारी ली जा सके।

टैग्स