ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट ने दरभंगा से मुंबई के लिए भरी थी उड़ान; जानिए.. वजह

DARBHANGA: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में महिला की मौत के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया और बाबतपुर स्थित लाल बहाद

स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट ने दरभंगा से मुंबई के लिए भरी थी उड़ान; जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में महिला की मौत के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया और बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। महिला अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। 


फ्लाइट के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय कलावती देवी स्पाइसजेट के विमान एसजी 116 में अपने पोते के साथ मुंबई जाने के लिए सवार हुई थीं। विमान ने उड़ान भरी और जब फ्लाइट हवा में थी तभी कलावती देवी की तबीतय बिगड़ने लगी। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा।


वाराणसी एटीसी से अनुमति मिलने के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट की सोमवार की शाम करीब 6 बजे बाबातपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। बाद में करीब साढ़े सात बजे फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।