ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षक भर्ती मामले की एसआईटी जांच की मांग, बोले पप्पू यादव..बिहार के बच्चों की भावनाओं का सरकार रखे ख्याल

DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षक भर्ती मामले में अपने सरकार का बचाव किया। वही दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती नियोजन के पद

शिक्षक भर्ती मामले की एसआईटी जांच की मांग, बोले पप्पू यादव..बिहार के बच्चों की भावनाओं का सरकार रखे ख्याल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षक भर्ती मामले में अपने सरकार का बचाव किया। वही दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती नियोजन के पदाधिकारियों के क्रियाकलापों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस परीक्षा फल के प्रकाशन में आरक्षण रोस्टस्टर में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक ही कोचिंग के सारे बच्चे पास हो जाना। यह तो समझ से बाहर की बात है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती मामले में, मैं एसआईटी जांच चाहता हूं या फिर न्यायालय के अधीनस्थ जांच हो। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से अपील किया कि शिक्षक भर्ती में बिहार के बच्चे के भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।


वही पप्पू यादव ने कहा कि देश मे आजतक किसी ने इतना सफलतम परीक्षा किसी ने नही लिया। लेकिन रिजल्ट के बाद यह सवाल उठने लगा कि यूपी, बंगाल के बच्चों की जनसंख्या के अलावा आरक्षण रोस्टर का ठीक से पालन नहीं किया। विकलांग सहित अन्य आरक्षण मामला में गड़बड़ी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि कई बिंदुओं पर सवाल उठ रहा है कि किसी कोचिंग का 100% रिजल्ट कैसे आ गया। वहीं उन्होंने कहा कि क्या बाहर के बच्चे में टैलेंट थे और यहां के बच्चे में टैलेंट नहीं थे। वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पदाधिकारी ने जो बदमाशी किया है। उसकी जांच होनी चाहिए। 


पप्पू यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने तो सफल एग्जाम लिया है। जितने बड़े पैमानों पर परीक्षा लिया पूरे हिंदुस्तान में 10 साल के अंदर में इतना बड़ा परीक्षा नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि इससे पहले भी बीजेपी जो सवाल उठाती रही है। पिछले 17 साल पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होता रहा। अभी भी आपने देखा कि सिपाही परीक्षा मामले को लेकर हमने सवाल उठाया है। अभी मै शिक्षक मामले में इंक्वारी चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि बिहार के बच्चे जो इस शिक्षक बहाली के मुद्दे को उठा रहे हैं। वह हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है।


टैग्स