ब्रेकिंग
बिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लानबिहार-यूपी के बीच इस रेल रूट पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदलेबिहार में सनसनीखेज वारदात: दो लड़कों की बेरहमी से हत्या की, फिर तेजाब डालकर तालाब में फेंक दिया; डबल मर्डर से सनसनीबिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशBihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज बिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लानबिहार-यूपी के बीच इस रेल रूट पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदलेबिहार में सनसनीखेज वारदात: दो लड़कों की बेरहमी से हत्या की, फिर तेजाब डालकर तालाब में फेंक दिया; डबल मर्डर से सनसनीबिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशBihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज

Bihar Crime News : फर्जी IPS के बाद नकली IAS, रिसॉर्ट में VIP सुविधा की कर रहा था डिमांड; इस तरह सच आया सामने

Bihar Crime News : दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी। दलान रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने वाले चार लोगों को होटल संचालक और उनके कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

fake adm in darbhanga
fake adm in darbhanga
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News : बिहार अक्सर अपने अनोखे तरीकों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। पिछले दिनों बिहार में एक फर्जी IPS अफसर को पकड़ा गया था तब उसकी काफी चर्चा हो रही थी। अब बिहार पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को पकड़ा है जो खुद को ADM बता रहा था। यह फर्जी एडीएम एक रिसॉर्ट में धौंस जमा रहा था। अब इस फर्जी एडीएम को पकड़ने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने दरभंगा जिले से इस फर्जी एडीएम को पकड़ा है।


जानकारी के मुताबिक सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसॉर्ट में यह शख्स फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमा रहा था। यह लोगों को खुद में यह कह रहा था कि वह समस्तीपुर का ADM है। अब पुलिस ने फर्जी एडीएम समेत चार लोगों को पकड़ा है और तीन लोग मौके से फरार हो गए हैं। यह सभी देर रात नशे की हालत में एक रेस्टोरेंट में आए थे। 


बताया जा रहा है कि इन लोगों का जिस तरह से बर्ताव था उसको देखकर  रेस्टोरेंट के मालिक को उसपर शक हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी एडीएम और उसके कुछ साथियों को वहीं धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियार के साथ पहुंचे थे। सोनकी थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में आने के बाद इन सभी ने धौंस जमाने की कोशिश की थी। फर्जी एडीएम और उसके साथियों के धौंस दिखाने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक शख्स दलान रिसॉर्ट में अपने साथियों के साथ आया था। वो खुद को आईएएस अधिकारी बता रहा था और कहा रहा था कि उसकी पोस्टिंग अभी समस्तीपुर में है। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फर्जी एडीएम और उसके साथियों को पकड़ा। खुद को एडीएम बता रहे शख्स का नाम अभिनव कुमार बताया जा रहा है।


इधर,पुलिस ने जब अभिनव से उसका आईडी मांगा तो वो यह उपलब्ध करा पाने में यह नाकाम रहा। इससे पहले अभिनव रिसॉर्ट में वीआईपी सुविधा की मांग कर धौंस जमा रहा था। हालांकि, इन सबके बीच अभिनव के तीन साथी एक स्कॉर्पियो कार से वहां से भागने में सफल रहे।