ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Chunav 2025 : जानिए कौन है मोहम्मद नौशाद जिनके मंच से PM को दी गई गाली? दिल्ली तक रखते हैं अपनी पहुंच

Bihar Chunav 2025 : कांग्रेस पार्टी के सिंबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना पाले एक नेता भव्य तरीके से मंच सजा कर कार्यक्रम करवा रहे थे। तभी मंच पर मौजूद कुछ लोगों ने पीएम मोदी

Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Chunav 2025 : बिहार में पिछले 12 दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाला जा रहा है। अब इसी यात्रा से बीते कल एक खबर आई कि जब यात्रा दरभंगा पहुंची तो कांग्रेस पार्टी के सिंबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना पाले एक नेता भव्य तरीके से मंच सजा कर कार्यक्रम करवा रहे थे। तभी मंच पर मौजूद कुछ लोगों ने पीएम मोदी को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बात कही है। 


दरअसल, बिहार के दरभंगा में जिस कांग्रेसी नेता के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई उसका नाम मोहम्मद नौशाद है। अब इनके नाम को लेकर चर्चा तो यह भी है कि वह दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के करीब रहते हैं। पिछली बार मो. नौशाद ने दिल्ली में नगर निगम का चुनाव में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह इलेक्शन हार गए थे। 


इसके बाद अब बिहार में वो विधानसभा चुनाव के लिए जाले से कांग्रेस का टिकट लेने की रेस में हैं। हालांकि,मोहम्मद नौशाद का विवादों नाम कोई पहली बार नहीं आया है, वह दिल्ली से लेकर बिहार तक विवादों में घिरा एक चेहरा हैं और अब एक बार फिर चर्चा में हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नौशाद चुनाव के समय ही गांव में सक्रिय होते हैं। इस बार भी वह चुनाव लड़ने की मंशा से दिल्ली से बिहार पहुंचे हैं। 


जानकारी हो कि हाल में एक विवाद से उनका नाम जुड़ा था जब यहां से ही कांग्रेस के अन्य दावेदार मशकूर उस्मानी की पिटाई 3 दिन पहले की गई थी।  इस हमले में उस्मानी का सिर फट गया था। इसके साथ ही मोहम्मद नौशाद के फेसबुक पेज पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें उनकी राजनीतिक सक्रियता का संकेत करती है। दिल्ली में अजय माकन जैसे नेताओं से अच्छी जान पहचान का उनका दावा है। 



मोहम्मद नौशाद बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के देउरा बंधौली गांव के रहने वाले हैं। लगभग 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े नौशाद ने दिल्ली में रहकर राजनीति शुरू की थी। वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में AICC के सदस्य हैं। नौशाद के परिवार में इसके पहले राजनीति में कोई नहीं रहा है और जाले या दरभंगा से उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।