ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PATNA NEWS : फिर गर्म हुआ स्मार्ट मीटर का मुद्दा, RJD ने किया आंदोलन का ऐलान; जगदानंद ने कहा - लूट मची है

DARBHANGA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर का मुद्दा काफी गर्म है। अलग-अलग जगहों पर कई लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से बिजली विभाग को भी समस्

PATNA NEWS : फिर गर्म हुआ स्मार्ट मीटर का मुद्दा, RJD ने किया आंदोलन का ऐलान; जगदानंद ने कहा - लूट मची है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर का मुद्दा काफी  गर्म है। अलग-अलग जगहों पर कई लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से बिजली विभाग को भी समस्या उठानी पड़ रही है। इसी कड़ी अब सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने बड़ा एलान किया है। राजद ने यह निर्णय लिया है कि वह इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी। 


दरअसल, पिछले कई लोगों का दावा है कि स्मार्ट मीटर की वजह से उनके घर पर बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब,किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है। इसी के साथ जगदानंद सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर से पार्टी इस गंभीर मसले पर आंदोलन शुरू करेगी।


मालूम हो कि, अभी हाल ही में पश्चिमी चंपारण से यह खबर आई थी कि सलहा बरियरवा पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत टीम को गांव वालों ने भगा दिया था। टीम पुराने बिजली मीटर की जगह पर नए स्मार्ट मीटर लगाने गई थी लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने इस मामले में कुच लोगों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था।


उधर, 23 सितंबर को दरभंगा में छात्र राजद के बैनर तले बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। हालांकि, बिजली कंपनियों के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगा रही एजेंसियां लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश में भी लगी हुई हैं।