ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

दरभंगा से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए सस्ती दरों पर मिलेंगे नए विकल्प, ये एयरलाइंस शुरू करने जा रही नई उड़ानें

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस अप्रैल से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करेगी। समर शेड्यूल में अकासा के विमानों का परिचालन तय हो गया है। दिल्ली रूट पर उड़ान के लिए स्लॉट मिल चुका है, बुकिंग भी शुरू हो गई है।

airline
airline
© airline
User1
3 मिनट

मिथिलावासियों के लिए हवाई यात्रा की एक और बड़ी खुशखबरी! अप्रैल से दरभंगा एयरपोर्ट से आकाश एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट 4 अप्रैल को दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। आकाश एयर की सेवा समर शेड्यूल में तय हो गई है और बुकिंग भी शुरू हो गई है। 


कंपनी की योजना मुंबई के लिए भी सीधी सेवा शुरू करने की है। आकाश एयर दरभंगा से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना सेवा देगी। इन रूटों पर चार विमान चलेंगे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दिल्ली रूट के लिए स्लॉट मिल गया है, जबकि मुंबई रूट के लिए भी जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। 


आकाश एयर की दरभंगा से दिल्ली के लिए 4 अप्रैल को पहली फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। दिल्ली से दरभंगा के लिए फ्लाइट सुबह 9:00 बजे उड़ान भरेगी और 10:55 बजे लैंड करेगी। इसी तरह दरभंगा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगी और 13:25 बजे लैंड करेगी। इस फ्लाइट का टिकट 4 अप्रैल को दिल्ली से दरभंगा के लिए 14,452 रुपये और दरभंगा से दिल्ली के लिए 14,444 रुपये है। 


30 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ जाएगी। जिसके बाद दिल्ली रूट पर कुल 8 फ्लाइट्स संचालित होंगी। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के लिए भी कई फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। 


गर्मियों का शेड्यूल: दरभंगा से उड़ानें (साप्ताहिक)

  • दिल्ली से आने-जाने के लिए स्पाइसजेट की 14 उड़ानें
  • मुंबई से आने-जाने के लिए स्पाइसजेट की 07 उड़ानें
  • बेंगलुरु से आने-जाने के लिए स्पाइसजेट की 07 उड़ानें
  • दिल्ली से आने-जाने के लिए अकासा एयर की 07 उड़ानें
  • मुंबई से आने-जाने के लिए अकासा एयर की 07 उड़ानें
  • दिल्ली से आने-जाने के लिए इंडिगो की 07 उड़ानें
  • मुंबई से आने-जाने के लिए इंडिगो की 04 उड़ानें (रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
  • कोलकाता से आने-जाने के लिए इंडिगो की 07 उड़ानें
  • हैदराबाद से आने-जाने के लिए इंडिगो की 07 उड़ानें


अकासा एयर के आने से यात्रियों को दरभंगा-दिल्ली और मुंबई के बीच सस्ती और आसान हवाई सेवा मिलेगी। पहले से चल रही स्पाइसजेट और इंडिगो के साथ अब एक तीसरी एयरलाइन भी इस रूट पर अपनी सेवाएं देगी, जिससे टिकट दरों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।