ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

झोपड़ी में लगी भीषण आग, झुलसने से बिहार के चार बच्चों की हुई मौत, दरभंगा में मचा कोहराम

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के लिए सुबह - सुबह एक बेहद दुखदाई खबर निकल कर सामने आई हैं। यहां के चार लोगों की मौत एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसने से हो गई है। इस घटना में मृत ल

झोपड़ी में लगी भीषण आग, झुलसने से बिहार के चार बच्चों की हुई मौत, दरभंगा में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के लिए सुबह - सुबह एक बेहद दुखदाई खबर निकल कर सामने आई हैं। यहां के चार लोगों की मौत एक झोपड़ी  में लगी आग में झुलसने से हो गई है। इस घटना में मृत लोग अभी काफी छोटी आयु के बताए जा रहे हैं। यह घटना बीते देर रात की बताई जा रहे है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  ऊना के उपमंडल अंब में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गयी। जिसमें बिहार के 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए। ये सभी बच्चे बिहार के दरभंगा जिले के नंदापुरी गाव के रहने वाले थे। मृत लोगों की आयु काफी कम बताई जा रही है। इस घटना में झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। 


बताया जा रहा है कि,हिमाचल प्रदेश के अंब में बुधवार की देर रात बिहार निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की झोपड़ियों भीषण आग लग गई है।  इस घटना में चार बच्चों की मौत झुलसने से हो गयी है। मृतकों में रमेश दास की झोपड़ी में सो रहे उसके 3 बच्चे नीतू 14 वर्षीय, गोलू कुमार 7 वर्षीय, शिवम कुमार 6 वर्षीय और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार 17 वर्षीय शामिल हैं। इसके साथ ही झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये भी आग में जलकर राख हो गए। आग किन कारणों से लगी है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। 


हिमांचल प्रदेश में अगलगी की दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गयी है। मरने वाले सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे।  अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। वहीं,  एक साथ चार बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है।