ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : हॉस्पिटल में जमीन पर 4 घंटे तक पड़ी रही महिला, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

DARBHANGA : बिहार में अभी भी कई अमानवीय किस्से सुनने को मिल रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा जिले से है जहां डॉक्टरों और ट्रॉली मैन के दो अमानवीय चेहरे देखने को मिले. एक तरफ जहां डॉ

बिहार : हॉस्पिटल में जमीन पर 4 घंटे तक पड़ी रही महिला, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में अभी भी कई अमानवीय किस्से सुनने को मिल रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा जिले से है जहां डॉक्टरों और ट्रॉली मैन के दो अमानवीय चेहरे देखने को मिले. एक तरफ जहां डॉक्टरों ने चार घंटे तक अस्पताल की जमीन पर पड़ी कराहती महिला का इलाज नहीं किया तो वहीं, दूसरी तरफ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने से पहले ही ट्रॉली मैन एक शख्स के शव को उतारने के लिए हंगामा करने लगा.


दरअसल, मधुबनी के बासोपट्टी थाने के भैयापट्टी निवासी रामवृक्ष राम की पत्नी घर पर काम करने के दौरान गिर गई थी. रेफरल अस्पताल में परिजनों ने उसे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका सिटी स्कैन कराया. सिर में गंभीर चोट की वजह से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. एक दूसरी महिला हाथ में सिलाइन की बोतल लेकर और परिजनों के साथ उसे लेकर डीएमसीएच पहुंची. डॉक्टरों ने उसे फिर से सिटी स्कैन कराने को कहा. उसके पास पैसे नहीं थे वह एजेंसी के सामने 4 घंटे तक जमीन पर पड़ी कराहती रही लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया.


वहीं दूसरी तरफ सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी मोहम्मद इम्तियाज के शव को ट्रॉली मैन ट्रॉली पर से उतारने का दबाव बना रहे थे. दरअसल, शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाना था. अभी उसे वहां तक ले भी नहीं जाया गया और ट्रॉली मैन शव को ट्रॉली से उतारने का दबाव बनाने लगा. इस बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.


हालांकि इन दोनों मामलों को लेकर जब डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इन दोनों मामलों की जानकारी नहीं है. जल्द ही दोनों मामले की जांच करवाई जाएगी. जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी.