ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

दिल जाने जिगर तुझपे निसार किया है..गोविंदा के गाने पर झूमे नीतीश के विधायक

अमन भूषण हजारी ने बताया कि अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने आवास पर होली खेली थी उसी का यह वीडियो है जो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैनें शराब नहीं पी थी। वो अपना ब्लड सैंपल तक टेस्ट करने के लिए देने को तैयार हैं।

BIHAR POLITICS
होली में झूमे नीतीश के विधायक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: रंगों का त्योहार होली लोगों ने दो दिन मनाया। कुछ लोगों ने 14 मार्च तो कुछ ने 15 मार्च को होली मनायी। होली मनाने के बाद अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपना फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। स्टेटस को भी अपडेट किया जा रहा है। होली खेलते बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और नेताओं के कई वीडियो सामने आया है। इसी क्रम में जनता दल यूनाईटेड (jdu) के विधायक अमन भूषण हजारी का वीडियो सामने आया है।  


दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो होली के रंग में रंगे दिख रहे हैं और गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' का गाना दिल जाने जिगर तुझकों ही प्यार किया है..पर झुमते दिखे। इस दौरान उनके समर्थक भी  झूमते नजर आएं। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। इस वीडियो को देखकर अब लोग कई तरह के सवाल सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। 


इस वायरल वीडियो के बारे में जब जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वीडियो में मैं ही हूं। अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ आवास पर अबीर लगाकर होली खेल रहे थे। उस समय फिल्मी गाना बज रहा था, तो मैंने गोविंदा के गाने पर एक्टिंग की और मेरे दोस्त भी एक्टिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे इस वीडियो को अलग नजरिये से देख रहे है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने शराब नहीं पी थी। वो अपना ब्लड सैंपल तक टेस्ट करने के लिए देने को तैयार हैं। बता दें कि 2021 में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी के गणेश भारती को 12 हजार से अधिक वोटों से हराकर अमन भूषण हजारी ने चुनाव जीता था।





टैग्स