ब्रेकिंग
बिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेट

क्या सरकार का खजाना खाली है? संस्कृत शिक्षकों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी

दरभंगा के संस्कृत शिक्षकों को 6 महीने से सैलरी नहीं मिली है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने 5 अगस्त को DM और DEO को ज्ञापन सौंपने और पूरे बिहार में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
शिक्षकों के बीच गंभीर आर्थिक संकट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिले के दर्जनों संस्कृत शिक्षकों ने शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित मिथिला संस्कृति उच्च विद्यालय परिसर में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पिछले 6 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। लोग कर्ज लेकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। 


बैठक में शिक्षकों ने कहा कि वे लगातार विभागीय अधिकारियों से वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और त्योहारों के दौरान भी आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। डॉ. कमला कानंद झा, चंचल कुमारी, अमित कुमार दुबे, चंद्र भूषण मनी, सुमन कुमार झा, नीता कुमारी, अजित कुमार झा, गोपाल झा और विनोदानंद झा सहित कई शिक्षकों ने बैठक में अपनी-अपनी बातें रखी। 


शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग किया कि लंबित वेतन का भुगतान अविलंब किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 5 अगस्त को जिला पदाधिकारी (DM) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), दरभंगा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


शिक्षकों ने बताया कि उनके नेता और जिला सचिव समीर कुमार झा किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनके साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करने के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि यदि वेतन भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दरभंगा से पटना तक पूरे बिहार के संस्कृत शिक्षक एकजुट होकर व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।

टैग्स