ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Road Accident: तेज रफ़्तार का कहर ! पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Bihar Road Accident: दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे पर नरसारा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे पर नरसारा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि,  विशनपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक पिकअप तेज गति से चल रही थी और सामने से आ रहे ऑटो को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घायलों को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


इधर, घटना में मारे गए ऑटो चालक की पहचान राजेश साह के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों में से एक आठ वर्षीय बच्चा और एक 30 वर्षीय युवक है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही विशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।