ब्रेकिंग
2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

सड़क निर्माण में लगी तेज रफ्तार मिक्सर मशीन गाड़ी ने ऑटो चालक को रौंदा; मौके पर हुई मौत

Bihar News: बिहार के दरभंगा में सड़क निर्माण कार्य में लगी मसाला गाड़ी ने एक ऑटो चालक को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो चालक पैदल ही अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा में एलिवेटेड सड़क निर्माण के दौरान गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बेंता थाना के ठीक सामने पिलर नंबर 86 के पास निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही मसाला गाड़ी ने पैदल जा रहे टेंपो चालक श्याम पासवान को रौंद दिया। हादसे में श्याम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



बताया जा रहा है कि श्याम पासवान पासवान टोला स्थित अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एलिवेटेड सड़क निर्माण में लगी मसाला गाड़ी की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में आक्रोश फैल गया।



स्थानीय लोगों का कहना है कि एलिवेटेड सड़क निर्माण के कारण शहर में कई जगह सड़क संकरी हो गई है। एक ही सड़क पर निर्माण कार्य में लगी भारी गाड़ियों के साथ शहर का ट्रैफिक चल रहा है। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। 



लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य में लगी गाड़ी और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता