ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर फिर से हड़कंप, पार्सल से आवाज़ आते ही बुलाना पड़ा बम स्क्वाड

DARBHANGA : दरभंगा स्टेशन पर बीते 17 जून को हुए पार्सल ब्लास्ट मामले के बाद से स्टेशन पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. दरअसल, शनिवार को दिल्ली से आये एक पार्सल में जैसे ही आवा

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर फिर से हड़कंप, पार्सल से आवाज़ आते ही बुलाना पड़ा बम स्क्वाड
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा स्टेशन पर बीते 17 जून को हुए पार्सल ब्लास्ट मामले के बाद से स्टेशन पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. दरअसल, शनिवार को दिल्ली से आये एक पार्सल में जैसे ही आवाज आई वहां मौजूद सभी लोग डर गए. लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ को दी गई जिसके बाद आरपीएफ द्वारा बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया फिर जांच के  बाद जो खुलासा हुआ तो लोगो ने राहत की सांस ली. 


बताया जा रहा है कि दरभंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर शनिवार की शाम को नई दिल्ली से बिहार सम्पर्क क्रांति ट्रेन से पार्सल आये थे जिनको ट्रेन से उतार कर दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लाया जा रहा था. जैसे ही ठेले पर से एक पार्सल को नीचे उतारा गया उसमे से बड़े जोर से आवाज आने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद पार्सल कर्मी और कुली ठेला छोड़कर दूर खड़े हो गये. इसकी सूचना आरपीएफ के साथ जीआरपी को दी गई. फिर मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंचे लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया.


इसके बाद पहुंचे बम निरोधक दस्ता की टीम ने पूरे पार्सल को जांचा. फिर जब उन्हें लगा को कोई खतरनाक वस्तु उसमें नहीं है तो पार्सल को लेने आये रिसीवर अमन कुमार झा के सामने खुलवाया गया. इसके बाद ये पता चला की मोबाइल के पार्ट्स के साथ ब्लूटूथ स्पीकर मंगवाए गए थे. दबाव पड़ने पर स्पीकर ऑन हो गया और उसके आवाज सुन लोग दहशत में आ गए. पार्सल लेने आये रिसीवर और मोबाइल दुकानदार अमन कुमार झा ने बताया कि लहेरियासराय में उनकी मोबाइल की दुकान है और उन्होंने दिल्ली से मोबाइल डिवाइसेज का एक पार्सल मंगाया था. 


इस पार्सल में ब्लू टूथ स्पीकर भी है. उन्होंने कहा कि पटकने के दौरान ब्लूटूथ के स्पीकर से आवाज आई जिसके बाद इसकी जांच पड़ताल की गई. बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु की सूचना के बाद वो लोग तत्काल यहां पहुंचे और उन्होंने पार्सल के बंडल की जांच बम निरोधक मशीन से की. उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल में कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं पाई गई है.

टैग्स