ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

दरभंगा में बवाल, दो गुटों में हुई जमकर पत्थरबाजी, दर्जनों लोग घायल

DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है. दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. दोनों तरफ से हुई रोड़ेबाजी में दर्जनों लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  इस वक्त एक ताजा खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है. दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. दोनों तरफ से हुई रोड़ेबाजी में दर्जनों लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. पुलिस टीम फिलहाल हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.


मामला दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना इलाके की है. जहां आजमनगर में जमकर बवाल हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी का बहाव को लेकर दो ग्रुप आपस में भीड़ गए हैं. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी की जा रही है. दर्जनों लोगों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि हालत पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. दोनों गुटों के लोगों को समझाया जा रहा है. स्थिति को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है. घटना की सूचना जिले के सीनियर अफसरों को दिया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता