ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

Bihar Road Accident: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। वहीं कुशेश्वर धाम में अंतिम सोमवारी...

सावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा एसएच-56 पर हुए हादसे में खगड़िया निवासी एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.


मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के संहसी गांव निवासी सरिस सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान लदौरा निवासी पंकज कुमार के पुत्र सुमित कुमार उर्फ विक्की (16), हरिपुर निवासी राजीव सिंह के पुत्र रवि कुमार (17), संहसी निवासी बबन सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार (18) और फुलचंद राय के पुत्र प्रियांशु कुमार (18) के रूप में हुई है.


बताया गया कि सभी युवक खगड़िया से कुशेश्वरस्थान स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान कोला पुल के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया. घायलों में सुमित कुमार उर्फ विक्की की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.


घटना की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


सावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान धाम में उमड़ी भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मिथिलांचल के प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुशेश्वरनाथ महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे.


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु कुशेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर चुके थे. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की.


अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था की गई थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कुशेश्वरस्थान पहुंचने के बीच सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की खबर से उनके गांव और परिजनों में शोक का माहौल है.