ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

दरभंगा को मिली तीसरे केंद्रीय विद्यालय की सौगात, मंत्री मदन साहनी और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया उद्घाटन

दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का उद्घाटन मंत्री मदन साहनी और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया। विद्यालय में फिलहाल बालवाटिका से कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी।

बिहार न्यूज
दरभंगा में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी एवं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।


दरभंगा में तीसरे केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत होने से जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार फिलहाल विद्यालय में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 तथा कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। भविष्य में विद्यालय को नर्सरी से प्लस-टू तक विस्तारित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि विद्यालय के संचालन से छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय संगठन के उत्कृष्ट शैक्षणिक पाठ्यक्रम, आधुनिक शिक्षण पद्धति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिलेगा। वहीं, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 की स्थापना को दरभंगा के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

टैग्स