ब्रेकिंग
Bihar Railway News: बिहार में कोहरे का कहर! पटना से गुजरने वाली न्यू फरक्का, नॉर्थ ईस्ट और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा✦Bihar Railway News: बिहार में कोहरे का कहर! पटना से गुजरने वाली न्यू फरक्का, नॉर्थ ईस्ट और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦बछड़े की मौत का ठीकरा महिला पर फोड़ा, डायन बताकर घर में किया बंद और लगा दी आग; ग्रामीणों ने बचाई जान✦फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती✦IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा

दरभंगा में 4 मासूम बच्चों को पिलर से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पैक्स अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज

दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में चार बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप पैक्स अध्यक्ष पर लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में चार मासूम बच्चों को कथित तौर पर पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, बच्चों पर जबरन उठाकर ले जाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। यह पूरा मामला पेड़ से केला तोड़ने के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।


इस मामले में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य लोगों पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्चों की मां संगीता देवी ने जमालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल जमालपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।