ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को लेकर दिल्ली में बैठक, पूर्णिया एयरपोर्ट भी जल्द होगा फंक्शनल

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में संजय झा ने बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट को जल्द फंक्शनल बनाये जाने की भी बात कही।

Darbhanga Airport
दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को लेकर दिल्ली में बैठक
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Darbhanga Airport: परिवहन, पर्यटन व संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य संजय झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नागर विमानन मंत्रालय तथा इससे जुड़ी संस्थाओं के कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में संजय झा ने कहा कि बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट को जल्द फंक्शनल बनाया जाए। साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने से संबंधित बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण अचानक उत्पन्न होने वाले व्यवधान तथा उससे निबटने के लिए उठाये जा रहे कदमों, उड़ानों में होने वाली विलंब के कारणों, हवाई अड्डों पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिव्यांगजनों के लिए ह्वील चेयर की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों से पूछा गया कि हवाई अड्डों पर सस्ते कैंटीन की स्थापना की दिशा में क्या कदम उठाये जा रहे हैं? साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों के लिए बार-बार सुरक्षा जांच की जगह एक सुविधाजनक प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया।


संसदीय समिति की बैठक में शामिल सांसदों के अलावा नागर विमानन मंत्रालय के सचिव वी. वुअलनम, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल हरीश कुमार वशिष्ठ, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के डायरेक्टर जनरल राजेश निरवाण, एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन एसकेजी रहाते, कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलायड सर्विसेज के सीइओ अजय कुमार, एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीइओ रामबाबू चिंटालाचेरुवु, अदानी ग्रुप के जनरल मैनेजर सौरव गौतम, जीएमआर ग्रुप के डायरेक्टर नारायण कदा राव, ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड के सीएसएम अरुण अहलावत सहित नागर विमानन मंत्रालय, संबंधित संस्थाओं एवं कंपनियों के अनेक वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें