ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

मजदूर के वेश में CBI की टीम ने की छापेमारी, दरभंगा एयरफोर्स के इंजीनियर को 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

सड़क निर्माण से जुड़ी फाइल पास कराने और भुगतान के एवज में घूस लेते समय सीबीआई की टीम ने मजदूर के वेश में पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

bihar
CBI की रेड
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दरभंगा जिले आ रही है जहां CBI ने की बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात सेना के सहायक इंजीनियर कौशलेश कुमार को अरेस्ट किया गया है। कौशलेश को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ CBI की टीम ने गिरफ्तार किया है। 


दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में बनी सड़क के बिल का भुगतान और किये गये कार्य की नपाई के एवज में कौशलेश रिश्वत ले रहे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची सीबीआई की टीम ने कारवाई के दौरान मजदूर के वेश में परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान CBI अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। 


जब टीम ने 50 हजार रूपये कैश घूस लेते रंगे हाथ सहायक इंजीनियर कौशलेश कुमार को दबोचा तब वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। जब उन्हें पता चला कि ये कोई मजदूर नहीं बल्कि सीबीआई ऑफिसर्स हैं। फिलहाल आरोपी कौशलेश को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।


CBI की टीम ने आरोपी कौशलेश कुमार के MES एरिया एयरफोर्स स्टेशन दरभंगा स्थित घर की ली तलाशी ली। आरोपी के नाम पर विभिन्न बैंकों के  खातों में जमा 63 लाख 11 हजार 651 रुपए होने की बात सामने आई। इसके अलावा 60 लाख 19 हजार 18 रुपए मूल्य के दो संपत्ति के कागजात को जब्त किया गया। इसके अलावा एक हुंडई कार और एक स्कूटी के साथ डिजाइन किए गए आभूषण भी बरामद किया गया।

पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट