ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Darbhanga Aiims: जमुई से पहले दरभंगा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, AIIMS का करेंगे शिलान्यास; सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 15 नवंबर को पीएम मोदी जमुई में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने व

Darbhanga Aiims: जमुई से पहले दरभंगा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, AIIMS का करेंगे शिलान्यास; सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 15 नवंबर को पीएम मोदी जमुई में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। बिहार की धरती से वह विधानसभा चुनाव में झारखंड को साधने की कोशिश करेंगे। अब बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि पीएम मोदी जमुई से पहले दरभंगा पहुंचेंगे।


दरअसल, दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तारीख तय हो गई है। आगामी 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा पहुंचेंगे और एम्स का शिलान्यास करेंगे। दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी 13 नबंवर को पीएम मोदी दरभंगा आएंगे और एम्स का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ गठबंधन के शीर्ष नेता शामिल होंगे। 


केंद्र सरकार ने अस अहम परियोजना के लिए फिलहाल 1261 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध कराया है हालांकि इसमें वृद्धि की संभावना है। दरभंगा एम्स को अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। बिहार सरकार ने एम्स के लिए 188 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए तीन वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।


बता दें कि दरभंगा एम्स के निर्णाण को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इसके निर्माण पर ग्रहण लग गया था। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को जो जमीन उपलब्ध कराई थी, उसमें एम्स निर्माण से केंद्र ने हाथ खड़े कर दिए थे। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो केंद्र सरकार ने उसी जमीन में एम्स के निर्माण में अपनी सहमति दे दी थी और अब पीएम मोदी जल्द ही दरभंगा एम्स का शिलान्यास करने वाले है।