ब्रेकिंग
थानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टलाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला

दरभंगा को ₹200 करोड़ से ज्यादा का तोहफा, नेहरू स्टेडियम की जगह बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

दरभंगा के लहेरियासराय में नेहरू स्टेडियम की जगह ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से राष्ट्रीय स्तर का नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। डे-नाइट IPL, इंडोर गेम्स, हॉस्टल और आधुनिक खेल सुविधाएं होंगी।

बिहार न्यूज
दरभंगा के लिए अच्छी खबर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: सम्राट सरकार का दरभंगा वासियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रही है। यहां ₹200 करोड़ से अधिक का अत्याधुनिक स्टेडियम बनेगा। नेहरू स्टेडियम की जगह राष्ट्रीय स्तर का नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा जहां डे-नाइट IPL से लेकर कई इनडोर गेम्स की सुविधा होगी।


दरभंगा के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर उसी जगह राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने की तैयारी है।


सरकार की ओर से इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रस्तावित स्टेडियम का प्रजेंटेशन भी देखा है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा।


स्टेडियम को डे-नाइट IPL जैसे बड़े क्रिकेट मैचों के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। यहां हाई-मास्ट लाइट्स, हाइब्रिड टर्फ पिच, बड़े डिस्प्ले स्क्रीन और आधुनिक पवेलियन होंगे।


इसके अलावा स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग, जूडो-रेसलिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वैश और जिम जैसी सुविधाओं वाला इंडोर मल्टीपरपज हॉल भी बनेगा।


खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स साइंस, मेडिकल और बायो-मैकेनिक्स सुविधाओं, 100 बेड का हॉस्टल, गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। साथ ही लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, नेट प्रैक्टिस पिच और मल्टी-लेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी।


संजय सरावगी ने कहा कि यह सिर्फ स्टेडियम नहीं, बल्कि मिथिला के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला बड़ा अवसर होगा।

टैग्स