ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CAA-NRC का सर्वेयर समझ ग्रामीणों ने 17 सदस्यों की टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

DARBHANGA : सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों ने लखनऊ से सामाजिक सर्वे करने आई 17 सदस्यीय एक टीम को बंधक बना लिया। इस टीम में चार महिलाएं भी शामिल थीं। घटना जमा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : सीएए  और एनआरसी  का विरोध कर रहे लोगों ने लखनऊ से सामाजिक सर्वे करने आई 17 सदस्यीय एक टीम को बंधक बना लिया। इस टीम में चार महिलाएं भी शामिल थीं। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, जमालपुर थाना प्रभारी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल कर सर्वे टीम के सदस्यों को भीड़ से मुक्त कराया।


सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि वे सभी लखनऊ की मोर्सेल कंपनी के लिए सर्वे करते हैं।अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के लिए शोध कर रहे एक प्रोफेसर के असाइनमेंट पर सामाजिक सर्वे करने झगरुआ गांव पहुंचे थे। लेकिन पहले से सशंकित लोगों ने उन्हें एनआरसी-सीएए का सर्वेयर समझ कर बंधक बना लिया।


दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने गलत मंशा से सर्वे किए जाने की आशंका में सर्वे टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर उनके कागजातों की जांच की और पूछताछ के बाद उन्हें सही पाया। पुलिस ने मध्यस्थता कर सर्वे टीम को ग्रामीणों से मुक्त कराया।


बीते दिनों भी एक सर्वे टीम को दरभंगा के करमगंज में भीड़ का सामना करना पड़ा था, जहां भीड़ ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया था । लहेरियासराय पुलिस ने भीड़ के चुंगल से टीम के सदस्यों को छुड़ाया था ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता