ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : वेलेंटाइन वीक में 'Boyfriend On Rent' का बोर्ड लेकर बीच सड़क खड़ा हो गया लड़का, जानिए क्यों..

DARBHANGA : दुनियाभर में वेलेंटाइन वीक चल रहा है. और इसी वीक 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. ऐसे में बिहार के दरभंगा का एक युवक काफी चर्चे में है. यह युवक ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट का डिस्प्ले लेकर

बिहार : वेलेंटाइन वीक में 'Boyfriend On Rent' का बोर्ड लेकर बीच सड़क खड़ा हो गया लड़का, जानिए क्यों..
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : दुनियाभर में वेलेंटाइन वीक चल रहा है. और इसी वीक 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. ऐसे में बिहार के दरभंगा का एक युवक काफी चर्चे में है. यह युवक ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट का डिस्प्ले लेकर शहर भर में घूम रहा है. इसके जरिए से लोगों को प्यार का संदेश दे रहा है. 


उसने दरभंगा के राजकिला, चर्च, दरभंगा टॉवर और बिग बाजार समेत कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस पोस्टर के साथ तस्वीर खिंचवाई है. और इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें इस तस्वीरों में नजर आ रहा युवक प्रियांशु है. वह दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स फैकल्टी के पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट है. और इसने क्रिसमस के मौके पर भी दरभंगा चर्च के सामने 'फ्री हग' कैंपेन चलाया था. और तो और यूपी के बनारस में भी पिछले माह जनवरी में  ऐसा कैंपेन चला चुके हैं. 


इस कैंपेन में लोगों ने युवक को काफी सराहा है. प्रियांशु अपनी इस मुहिम के साथ युवाओं और लोगों को कई सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरूक करते हैं. प्रियांशु ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में उनका मकसद वैसे लोगों और युवाओं को प्यार का संदेश देते है जो अकेलापन महसूस करते हैं. वे इस डिस्प्ले के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं. साथ ही वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि केवल ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी जिंदगी का अनमोल समय न गंवाएं. बल्कि देश के लिए अपनी जवानी का उपयोग करें.


प्रियांशु ने बताया कि राजकिला जैसी जगह पर ऐसी तस्वीर खिंचवाकर वायरल करने का उनका मकसद बर्बाद हो रही धरोहरों के संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि दरभंगा राजकिला महाराजा ने बनवाया था. उन्होंने कहा कि इस जगह पर उनकी तस्वीर देखनेवालों की नजर इसकी खस्ता हालत पर भी जाएगी. बता दें इसी मकसद से उन्होंने राजकिले के पास ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट तस्वीर खिंचवाकर वायरल की है.

टैग्स