ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच हुआ 2 MoU पर हस्तांक्षर, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट पर होगा सिविल एन्क्लेव का निर्माण

DESK: बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को 2 Mou पर हस्तांक्षर हुआ। बिहार सरकार की ओर से एमओयू साइन करने की जिम्मेदारी रेजिडेंट कमिश्नर आईएएस कुंदन कुमार

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच हुआ 2 MoU पर हस्तांक्षर, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट पर होगा सिविल एन्क्लेव का निर्माण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को 2 Mou पर हस्तांक्षर हुआ। बिहार सरकार की ओर से एमओयू साइन करने की जिम्मेदारी रेजिडेंट कमिश्नर आईएएस कुंदन कुमार ने निभाई। इन एमओयू के तहत बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण को 78 एकड़ जमीन सौंपी जाएगी। 


जिसमें 54 एकड़ में सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाएगा जबकि 24 एकड़ में कैट (CAT)-1 लाइटिंग का निर्माण किया जाएगा। वहीं पूर्णिया हवाई अड्‌डे के सिविल एन्क्लेव निर्माण कार्य के लिए 52.18 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया को दी जाएगी। 


बता दें कि 30 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्‌डों पर नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार के बीच एमओयू को स्वीकृति दी गई थी।


 इस स्वीकृति के तहत ही सोमवार को यह एमओयू साइन किए गए। इस एमओयू के साइन होने से अब दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्‌डे के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके तहत अब दोनो एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। 


इससे जहां दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की बाधा अब दूर हो जाएगी। इन एमओयू के तहत राज्य सरकार एयरपोर्ट के लिए जमीन बिना एंक्रोचमेंट के अथॉरिटी को उपलब्ध कराएगी। 


फोर लाइन से सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी देगी और बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। जबकि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण से कई जिलों की लाखों की आबादी को एयरपोर्ट का सीधा फायदा मिलेगा। अब फ्लाइट्स पकड़ने के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा।

टैग्स