ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार में यहां बनेने जा रही भव्य हाउसिंग कालोनी, बड़े शहरों की तर्ज पर होगा विकसित; सरकार ने बनाई योजना

Bihar News: बिहार के दरभंगा में भव्य हाउसिंग कालोनी बनेगा. इसे बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना सरकार ने बनाई है. विभागीय मंत्री जीवेश मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने विभागीय वरीय अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि इस कॉलोनी का विकास गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर किया जाएगा।


मंत्री मिश्रा ने बताया कि कॉलोनी के प्रथम चरण में तीन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां स्कूल, खेल मैदान और पार्क जैसी सुविधाओं के साथ सुनियोजित टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत नक्शा और रोडमैप तैयार किया जा रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि खाली पड़ी तीनों लोकेशनों पर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि कॉलोनी का विकास आकर्षक और सुंदर डिज़ाइन के साथ किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक आदर्श टाउनशिप के रूप में उभरेगा। टाउनशिप में कमर्शियल स्पेस, स्कूल, और पार्क भी होंगे।


मंत्री ने कहा कि दरभंगा में पहले से एम्स, एयरपोर्ट, तारामंडल और आईटी पार्क जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं हैं, जिससे यहां आधुनिक टाउनशिप का विकास जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी समय में दरभंगा में सैटेलाइट सिटी विकसित करने की भी योजना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता