ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार में इंटर परीक्षा में लेट पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका, फूट-फूटकर रोईं छात्राएं

Bihar News: दरभंगा में इंटर परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचे छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए, जिससे कई छात्राएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर छात्रों एवं उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर लगभग 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए।


लहेरियासराय स्थित रोज पब्लिक स्कूल एवं सुंदरपुर बेला हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि आज दरभंगा में मौसम खराब रहने के कारण वे कुछ मिनट देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।


परीक्षार्थी लगातार गेट खोलने की गुहार लगाते रहे लेकिन परीक्षा केंद्र प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश से इनकार कर दिया। निराश छात्रों ने जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और अंततः वे आज की परीक्षा से वंचित रह गए।


कुशेश्वरस्थान से सुंदरपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र राम कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण वह मात्र 10 मिनट देर से पहुंचे थे, लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं जाले से आए परीक्षार्थी राहुल कुमार ने कहा कि वह केवल 5 मिनट लेट हुए थे, बावजूद इसके उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया।


बता दें कि जिले में इंटर परीक्षा के लिए कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 48,994 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 25,986 छात्राएं एवं 23,007 छात्र शामिल हैं। परीक्षा के सफल एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। 

रिपोर्ट-  गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता