ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: पकड़ौआ विवाह के लिए BPSC टीचर का अपहरण, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Bihar News: बिहार में पकड़ौआ विवाह का यह सिस्टम कब ख़त्म होगा यह कहना मुश्किल है. ताजा मामले में एक BPSC टीचर को अपराधियों ने अगवा कर लिया है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ एक BPSC टीचर को शादी के लिए किडनैप कर लिया गया है. जमालपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढंगा में पदस्थापित शिक्षक राकेश कुमार के इस तरह से गायब हो जाने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि राकेश कुशेस्वरस्थान निवासी हैं और बगल के ही गांव चतरा में ही रूम लेकर रहा करते थे और यहीं से स्कूल आया-जाया करते थे.


एक दिन जब वे स्कूल नहीं पहुंचे तो उनके मोबाईल पर फोन किया गया, लेकिन फोन पर किसी भी प्रकार का कोई ध्वनि संकेत नहीं आ रहा था. बाद में इस मामले में जब परिजनों से संपर्क साधा गया तो जानकरी मिली कि बदमाशों ने राकेश का अपहरण कर लिया है. ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें दरभंगा और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र विथान के आसपास कहीं रखा गया है.


इस अपहरण की पुष्टि जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने भी की है, उन्होंने बताया है कि परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शिक्षक की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयासरत है. इस मामले में जमालपुर थाना पुलिस व तिलकेश्वर थाना पुलिस मिलकर छापेमारी कर रही है. देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी राकेश कुमार को सफतापूर्वक बरामद कर पाने में कामयाब हो पाती है.


बताते चलें कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएँ कोई नई बात नहीं है, शादी के लिए युवक को किडनैप कर लेने का सिलसिला काफी पहले से चला आ रहा है और हैरत की बात यह है कि आज इस जामने में भी इस तरह के मामले जारी हैं. जरुरत आन पड़ी है कि प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को अच्छे से सबक सिखाकर एक उदाहरण पेश करे, ताकि इस तरह के वारदात को अंजाम देने से पहले ये लोग 100 दफा सोचें.